छपरा: डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE



छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चकला ब्रहम स्थान पर डकैती की योजना बनाते 4 अपराधियों को अवैध हथियार, मोबाइल और बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में कांड संख्या 544/23 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चकला ब्रहम स्थान पर डकैती की योजना बनाने की खबर पर छापेमारी की गयी।

छापेमारी में मौके से तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी विकास महतो पिता सत्येंद्र महतो, रिपु गिरि पिता रामबाबू गिरि ,जैथर गांव निवासी विराट कुमार ओझा पिता राजकुमार ओझा,गुणराजपुर गांव निवासी राजा राय पिता विसुनदेव राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 10 मोबाइल, 1 चाकू और 2 लूटी गई बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराधियों ने पानापुर थाना क्षेत्र में बाइक लूटने की बात स्वीकारी। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)