About

बिहारी खबर लाइव एक निष्पक्ष मीडिया वेबसाइट है। बिहारी खबर लाइव सामाजिक संस्थान श्री विश्वनाथ वैदिक एवं सांस्कृतिक उत्थान सेवाश्रम की एक इकाई है। बिहारी खबर लाइव का स्पष्ट विजन है कि जनता की बातों और जनसमस्याओं को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाय, जिसपर आकर वे अपनी बात भी रख सकें। हमारा टैगलाइन है, ‘पक्ष न विपक्ष-निष्पक्ष’।
हम खासकर बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं, यहां की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करते हैं। चूंकि ये तीनों राज्य राजनीतिक रूप से काफी समृद्ध और जागृत हैं, पर यहां की बड़ी आबादी अब भी मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रही है।हम राजनीति की खबरें भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित करते हैं और हमसे जुड़े राजनीतिक विश्लेषक इनकी विश्लेषणात्मक रपट भी लिखते हैं। इसके अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों की खबरें भी हम निष्पक्षता से सामने लाते हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की भी भीड़ रहती है, बिहारी खबर लाइव की टीम इन भ्रामक खबरों को लेकर रिसर्च करती है और फ़ैक्टचेक सेगमेंट में हम ऐसी भ्रामक खबरों पर तथ्यात्मक रिसर्च कर सही वस्तुस्थिति सामने लाते हैं। खेल, मनोरंजन, अर्थव्यवस्था की खबरें भी हम प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। बिहारी खबर लाइव की टीम से जुड़े सभी विश्लेषक, लेखक, पत्रकार और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जिनका आलेख और जिनकी रिपोर्ट हम प्रकाशित करते हैं, वे सभी अवैतनिक हैं और बिहारी खबर लाइव से सेवाभाव से जुड़े हैं। जनता के आर्थिक सहयोग से बिहारी खबर लाइव की आर्थिक व्यवस्था चलती है।