छपरा: दरियापुर में 251 कुंडीय यज्ञ की यज्ञशाला के प्रवेश द्वार पर 2 महिलाओं की मौत, यह था कारण

ताज़ा खबर बिहार
SHARE



छपरा। सारण जिले के दरियापुर थानान्तर्गत मस्तीचक गांव में आयोजित यज्ञ के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 06:00 बजे हुई दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने के पश्चात जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी इस संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक घटना के सी०सी०टी०वी० फुटेज से पता चला है कि घटना यज्ञशाला के प्रवेश द्वार के पास हुई है। साथ ही सी०सी०टी०वी० फुटेज में दृष्टव्य है कि न तो वहाँ कोई भगदड़ हुई है और न ही ज्यादा भीड़ थी

सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवेश द्वार के पास करीब 150 लोग प्रवेश का इन्तजार कर रहे थे, जिनमें अधिकांश महिलायें थी। घटना के समय उपस्थित लोगों के द्वारा बताया गया है कि प्रवेश द्वार के पास उपस्थित 02 वृद्ध व अस्वस्थ महिलाये 1. रामकली देवी, उम्र 65 वर्ष, पति रामप्यारे राम सा० बड़काविघा थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद, 2. पार्वती देवी, उम्र 70 वर्ष, पति मोतिलाल राम, सा० कनाप, थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद धक्के से गिर पड़ी, जिस कारण अन्य कुछ लोग भी गिर पड़े

उपरोक्त 02 वृद्ध महिलायें की मृत्यु हो गई एवं अन्य 05 जख्मी इलाजरत है। मृतिकाओं के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर को घटना के संबंध में जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)