छपरा: नई बाजार में मूर्ति विसर्जन बवाल व पत्थरबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई, 31 गिरफ्तार

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE



छपरा। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थर बाजी की घटना में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शोभा यात्रा पर पथराव किए जाने के बाद हुए बवाल में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।

एक प्राथमिकी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने खुद के बयान पर दर्ज किया है, जिसमें 116 लोग नामजद किए गए हैं। वहीं, शोभा यात्रा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक पदाधिकारी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 70 लोग नामजद किए गए है।हलांकि, इस घटना में दोनों पक्ष में से किसी ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में न आवेदन दिया है और न ही किसी ने अपना बयान दर्ज कराया है।वही इस मामले में पुलिस ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ हीं 31 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि 27 अक्टूबर को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी एवं तनाव की घटना हुई थी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।इस  मामले में भगवान बाजार तथा नगर थाने में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिक की दर्ज किया गया है।

नगर थाना कांड संख्या 823/23 लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में डीजे संचालक सहित 10 नामजद  150 अन्य अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भगवान बाजार थाना कांड संख्या 722/23 में लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अनुघप्तिधारी, डीजे संचालको सहित 25 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वहीं,भगवान थाना कांड संख्या 723/23 दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक तनाव तथा पत्थरबाजी की घटना के संबंध में उपद्रवियों की वीडियोग्राफी आदि के आधार पर चिन्हित किया गया है। कल 116 नाम जो तथा 500 अन्य अज्ञात  के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। इस संबंध में कल 116 नाम जो तथा 500 अन्य अज्ञात  के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। इस कांड में नामजद अभियुक्त में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी डॉ गौरव ने बताया कि  भगवान बाजार थाना कांड संख्या में अग्रसारित किया जा रहा है। इस कांड के मुख्य अभियुक्त गुड्डू खान एवं उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही अन्य अज्ञात उपद्रवी को भी लगातार वीडियोग्राफी के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रव करने वाले व जुलूस में शामिल पथराव करने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित करके गिरफ्तार किया जाएगा।



(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)