Mujuffurpur News: अतिक्रमण हटाने गए सीओ और पुलिस बल पर हमला,थानाध्यक्ष जख्मी

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE



Mujuffurpur News: कथैया थाना के सघनपुरा गांव  मे अतिक्रमण  खाली कराने गये पुलिस बल पर अतिक्रमण कारियों ने हमला बोल दिया ।इस दौरान पथराव कर सीओ की गाङी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

अतिक्रमणकारियों के हमले में कथैया थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं अंचलाधिकारी बाल-बाल बच गए। घायलों  मे से एक अंचल गार्ड रामजश पाण्डेय  की चिकित्सा पीएचसी मे कराई गई है। मामले में उन्नीस नामजद व 200 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ़  प्राथमिकी दर्ज  की गई है।

क्या है पूरा मामला

सघनपुरा के संजय सहनी ने उच्च न्यायालय मे वर्षो  पुर्व  सङक किनारे बिहार सरकार की जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण किए जाने की याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने डीएम को अतिक्रमण खाली करने का निर्देश  दिया था।

इसी आलोक मे डीएम के निर्देश पर सियो अरविन्द  कुमार अजीत अंचल गार्ड, कथैया पुलिस के साथ अतिक्रमण खाली कराने गांव पहुंचे। जेसीबी से अतिक्रमण खाली कराने के क्रम  मे पुलिस बलों एवं पदाधिकारियों को अतिक्रमण कारियों के विरोध का सामना करना पङा। पुलिस बल द्वारा कङा रूख अपनाए जाने के बाद अतिक्रमण कारी  पीछे हटने को मजबूर हो गए।

लौट रहे पुलिस बल पर किया हमला

पुलिस  बलों  ने विरोध के बाद भी अतिक्रमण  को खाली करा दिया। इसके बाद जैसै ही प्रशासन व पुलिस  बल की टीम वहां  से चलने लगी कि अतिक्रमणकारी उन पर टूट पङे। अतिक्रमण कारियों ने पुलिस  बलों पर हमला बोल दिया।

पथराव कर सीओ की गाङी को क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस कर्मियों को दौङा-दौङा कर पथर बाजी की गई। हमले मे अंचल गार्ड रामजश पाण्डेय, थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक घायल हो गए। सियो बाल-बाल बच गए। कई पुलिस कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

19 नामजद व 200 अज्ञात पर मामला दर्ज

बाद में डीएसपी पश्चिमी के निर्देश  पर बरूराज पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस बलों ने हमलावरों  की खोजबीन की। लेकिन सफलता नही मिली। हमले मे कथैया थानाध्यक्ष आशिक रूप से चोटिल हुए। लेकिन अंचल गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

गार्ड की चिकित्सा पीएचसी मे कराई गई है। घटना को लेकर सियो के ब्यान पर रामप्रवेश सहनी, मनोज सहनी सहित उन्नीस नामजद व 200 अज्ञात  के खिलाफ थाना मे प्राथमिकी दर्ज  की गई है। पुलिस अभियुक्तों की सरगरमी से तलाश कर रही है।

अंचलाधिकारी अरविन्द  कुमार अजीत ने बताया  कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण खाली करा कर लौटने के दौरान पथराव की गई। पथराव  मे एक अंचल गार्ड सहित दो पुलिस  कर्मी  घायल हुए है। सरकारी काम मे बाधा डालने व हमला करने की प्राथमिकी  थाना मे दर्ज  करा दी गई है।