Chandrayaan 3 Launch Live: चांद की ओर रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, अगले महीने चूमेगा चंद्रमा की सतह

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

ISRO Moon Mission Chandrayaan 3 Launch Live Updates Chandrayaan 3 Launch Live Streaming: भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया। इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया। लगभग 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। 

चंद्रयान-3 दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च (Chandrayaan 3 Launch Live) किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन को लेकर हर तरह की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। आज दोपहर 2.35 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होगी। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरते ही भारत विश्व का ऐसा करने वाला चौथा देश होगा।

बाहुबली रॉकेट लांच करेगा चन्द्रयान 3 को

मिशन चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए बाहुबली रॉकेट लॉन्च वीइकल मार्क-3 (एलवीएम-3) तैयार है। एलवीएम 3 भारत का सबसे भारी रॉकेट है, जिसकी सक्सेस रेट 100 फीसदी है। इससे पहले यह 6 अभियानों को अंजाम दे चुका है। 43.5 मीटर लंबा और 6.4 लाख किलो वजन वाला यह एलवीएम 3 रॉकेट इससे पहले 6 सफल अभियानों को अंजाम दे चुका है।

हमारे 14 दिन और चंद्रमा के एक दिन के बराबर काम करेगा मिशन

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक दिन में 14 पृथ्वी दिवस के बराबर अपना काम व परीक्षण करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह समय चंद्रमा के एक दिन के बराबर होगा। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारत के अगले प्रमुख मिशन गगनयान को हौसला देगी।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.)