Delhi Flood Live: पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़क से लेकर मेट्रो तक स्पीड कम, कई इलाके डूबे

ताज़ा खबर राज्य
SHARE

Delhi Flood Live: यमुना नदी में उफान से दिल्‍ली में बाढ़ आ गई है। कश्मीरी गेट ISBT से लेकर यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन, ITO रिंग रोड तक बाढ़ के हालात हैं। पानी वाले इलाकों में सभी स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में स्कूल रविवार तक बंद दिल्ली में सभी स्कूल रविवार तक बंद कर दिए गए हैं. जिस तरह के हालात अभी राजधानी में हैं, उसके बाद सरकार ने इसकी घोषणा की है.

खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना

यमुना खतरे के निशाने से करीब तीन मीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों को जलमग्न करते हुए यमुना का पानी अब मेन दिल्ली तक पहुंच गया है। ITO के पास रिंग रोड हो या कश्‍मीरी गेट का ISBT, सब जगह पानी भर गया है। जैतपुर, वजीराबाद, निगम बोध के आसपास का इलाका, गीता कॉलोनी समेत कई इलाके डूबे हुए हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।’ मंत्री आतिशी ने कहा कि पहली बार दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर इतना बढ़ा है। 

बॉर्डर पर ही रोके जाएंगे भारी वाहन

यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी.

मेट्रो की गति हुई धीमी

यमुना में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने फैसला किया है कि यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30किमी/घंटा से अधिक नहीं होगी.