छपरा में मानव तस्कर गिरोह गिरफ्तार, यूपी से बरामद की गई अपहृता

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। सारण जिला में मानव तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह द्वारा अपहृत की गई अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है। गिरोह के सदस्यों को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग के अपहरण को लेकर रिविलगंज थाना में कांड संख्या 88/23 दिनांक 18 अप्रैल 2023 दर्ज किया गया था। नाबालिग अपहृता के संबंध में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नट गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता

  1. पमिता देवी, पति- मुनू नट
  2. बिट्टू नट, पिता- कामेश्वर नट
  3. गीता देवी, पति- राजेंद्र नट
  4. हीरामुनि देवी, पति- कामेश्वर नट सभी सा०- असवां ढोडा, थाना- सहतवार जिला- बलिया (यूपी) से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पुछ- ताछ के क्रम ‌में बताया गया कि उन्होंने अपहृता को 75000/ रूपए में रामुमर यादव, पिता- राघो प्रसाद सा०- टेढवा एमा, थाना- उतरौला कोतवाली, जिला- बलरामपुर (यूपी) से बेच दिया है।

इसके बाद गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर रामउमर यादव के घर से उक्त कांड की अपह्ता को बरामद कर रामउमर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।