Nitish Kumar की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घुसा बाइक सवार

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे, तभी लहरिया कट बाइकर्स की चपेट में आने से वो बच गए।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद रोकने पर दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया।

बाइक सवार कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। बाइक सवार सीएम नीतीश कुमार के काफी नजदीक पहुंच गए थे। इसके बाद सीएम बचने के लिए फुटपाथ की ओर गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों बाइकर्स से सचिवालय थाना में पूछताछ की जा रही है।