यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, पूर्व आईएएस एके शर्मा को मिला शहरी विकास मंत्रालय

उत्तरप्रदेश ताज़ा खबर
SHARE

Uttarpradesh News : (लखनऊ)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नए कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। पूर्व आईएएस एके शर्मा को शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

16 कैबिनेट मंत्रियों को मिली ये जिम्‍मेदारी

जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग मिला है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह (जल शक्ति), अरविंद कुमार शर्मा (नगर विकास), सुरेश कुमार खन्‍ना (वित्‍त एंव संसदीय कार्य), सूर्य प्रताप शाही (कृषि), जयवीर सिंह (पर्यटन एवं संस्‍कृति), लक्ष्मी नारायण चौधरी (गन्ना विकास), धरमपाल सिंह (पशुधन और दुग्ध विकास), बेबी रानी मौर्या (महिला कल्याण), नंद गोपाल गुप्‍ता ‘नंदी’ (औद्योगिक विकास), भूपेंद्र सिंह चौधरी (पंचायती राज), अनिल राजभर (श्रम एंव सेवायोजन), राकेश सचान (सूक्ष्‍म, लघु एंव मध्‍यम उद्यम), योगेंद्र उपाध्‍यय (उच्‍च शिक्षा), आशीष पटेल (प्राविधिक शिक्षा) और संजय निषाद को मत्‍स्‍य विभाग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *