Railway News : नॉन इंटरलाकिंग के कारण समस्तीपुर मंडल की कई गाड़ियां निरस्त, देखें सूची

ताज़ा खबर बिहार
SHARE


गोरखपुर, 23 मार्च, 2022: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में साठी एवं नरकटियागंज स्टेषनों पर नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं रेग्युलेषन किया जायेगा।

शार्ट टर्मिनेशन-

  • गोरखपुर से 27 एवं 28 मार्च, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
  • गोरखपुर से 27 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
  • गोरखपुर से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
  • शार्ट ओरिजिनेशन-
  • नरकटियागंज से 28 एवं 29 मार्च, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • नरकटियागंज से 27 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • नरकटियागंज से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
    मार्ग परिवर्तन-
  • रक्सौल से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 24 से 28 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।
    रेग्युलेषन-
  • बरौनी से 26 से 29 मार्च, 2022 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी-चनपटिया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • गुवाहाटी से 23 मार्च, 2022 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-चनपटिया के मध्य 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • गांधीधाम से 25 मार्च, 2022 को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विषेष गाड़ी वाराणसी मंडल के कप्तानगंज-पनियहवा के मध्य 90 मिनट एवं समस्तीपुर मंडल के बगहा-चमुआ के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • देहरादून से 26 मार्च, 2022 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-चमुआ के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। यह जानकारी पंकज कुमार सिंह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *