Nalanda News : नालंदा में शराब पीते पैक्स अध्यक्ष का फोटो वायरल

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Nalanda News : (नालंदा)। करायपसुराय थाना क्षेत्र के बेरथू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष (PACS President) का शराब के साथ हुई फोटो वायरल मामले में पुलिस ने छानबीन के उपरांत 4 लोगों की पहचान की है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक करायपसुराय प्रखंड के बेरथू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह का शराब के साथ फोटो रविवार को वायरल हुई जो क्षेत्र में चारों और चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष जदयू कार्यकर्ता (JDU Worker) भी बताया जा रहा है। वहीं दूसरी  ओर हिलसा (Hilsa) विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने पूछे जाने पर इस संबंध में विजय सिंह के जदयू कार्यकर्ता होने की बात से इनकार किया।

करायपसुराय के प्रखंड अध्यक्ष आगम सिंह ने भी विजय सिंह के बारे में बताया कि वे जदयू के कार्यकर्ता नहीं है। वही स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि बेलोनधा गांव निवासी भागवत सिंह के पुत्र विजय से वर्तमान में देचू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं जिनकी पहचान की गई है। वही तीन अन्य लोगों को भी इस मामले में पहचान की गई है। बेरथू गांव निवासी रामा सिंह के पुत्र संतोष कुमार, मोहमदपुर गांव निवासी नगेंद्र सिंह के पुत्र पंकज सिंह तथा बेरथू गांव निवासी द्वारका सिंह के पुत्र नीरज कुमार की पहचान की गई है।

हिलसा के आरक्षी उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि करायपसुराय थाना पुलिस की 2 टीम को उक्त गांव में छापामारी करने हेतु भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वायरल फोटो कब की है तथा किस स्थल की है इसकी जांच कराई जा रही है। इसी के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *