पहले सीडीएस विपिन रावत व पूर्व सीएम कल्याण सिंह सहित देश के 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

Padma Awards : सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसमें देश की 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इसमें सबसे बड़ा नाम देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह हैं, इन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन निर्माताओं को सम्मान

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के एमडी साइरस पूनावाला और भारत बायोटेक के कृष्णा एला और सुचित्रा एला की जोड़ी को सरकार ने साल 2022 का पद्म भूषण सम्मान देने का फैसला लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड का उत्पादन किया था, जबकि भारत बायोटेक ने देश को पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को-वैक्सीन दी थी। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला, एल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई को भी सरकार ने पद्म भूषण सम्मान देने का ऐलान किया है।

128 लोगों को पद्म पुरस्कार

कोविड-19 का टीका कोविशील्ड विकसित करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला और स्वदेशी कोरोना वायरस टीके कोवैक्सिन का उत्पादन करने वाली कंपनी भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, टाटा ग्रुप के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण दिया गया। पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, गुजरात के धार्मिक शिक्षक स्वामी सच्चिदानंद 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। दोहरे मामले में, पुरस्कार की गणना एक के रूप में की जाती है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।