बिहार : युवा ब्राह्मण चेतना मंच की आमसभा में छपरा जिला व नगर कमिटी का विस्तार

जिलानामा ताज़ा खबर धर्म बिहार
SHARE

Chapra News : (छपरा)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच, सारण के तत्वावधान में आज जिला कार्यालय आर्य नगर, कटहरी बाग, छपरा में एक आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा में जिला कार्यालय का उद्घाटन ,जिला समिति के विस्तार, अनुशासन समिति एवं छपरा नगर कमिटि का गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता पंडित चंद्रशेखर पाण्डेय ने की। सभा का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदश्य पं श्याम सुंदर मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुभाष पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए मंच के क्रियाकलापों एवम ब्राह्मणो के हित में चलाईं जा रही योजनाओं से सभी को अवगत कराया।सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपना अपना वकतव्य सबके समक्ष रखा।

उसके पश्चात सभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए नगर कमिटि के पदाधिकारियों एवम जिला कमिटि में विस्तार के तहत कुछ पदाधिकारियो का मनोनयन किया गया।

कार्यकारिणी

जिला अनुशासन समिति – सदस्य
पं चंद्रशेखर पाण्डेय, पं राजेश मिश्र,पं सतेंद्र तिवारी,पं अरुण पुरोहित,पं अभय उपाध्याय।

जिला उपाध्यक्ष – पं रविभूषण मिश्र,एवम पं धिरज पाण्डेय,कार्यकारी अध्यक्ष पं बबलू मिश्र,महासचिव पं दिवाकर मिश्र,पं विजय विद्यार्थी,
सचिव पं नारायण पाण्डेय,पं विवेक विभूषित।

नगर कमिटि –
नगर अध्यक्ष – पं रंजीत उपाध्याय, उपाध्यक्ष पं सुमन सौरभ, पं राहुल रंजन मिश्र,महासचिव मिथिलेश पाण्डेय, पं अनिल मिश्र,सचिव सूर्य कुमार मिश्र,अंजनी कुमार मिश्र,अरुण पराशर, कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे जयराज पाण्डेय,प्रेमशंकर पाठक,
नगर प्रभारी पं रिंकू पाण्डेय, प्रवक्ता पं राजू रंजन तिवारी,राजेश कुमार पांडेय,मनीष तिवारी, नगर मीडिया प्रभारी श्याम कुमार मिश्र।
का मनोनयन हुआ। सभा के अंत मे जिलाध्यक्ष पं मनीष कुमार पांडेय ने सबका धन्यवाद किया । शांति मन्त्र के साथ सभा की समाप्ति की गई।

बिहारी खबर लाइव ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करें और देश व राज्य की ताजा खबरें सीधे अपने मोबाइल पर देखें, लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictail.biharikhabarlive