UP Election 2022 : सपा-रालोद ने 29 प्रत्याशियों की पहली साझा सूची जारी की, यहां देखें कहां से कौन होंगे उम्मीदवार

उत्तरप्रदेश ताज़ा खबर
SHARE

Uttarpradesh Election 2022 : (लखनऊ)। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों की डुगडुगी बजट ही राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जाने लगी है। गुरुवार, 13 जनवरी 2022 को पहले कांग्रेस ने अपने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उसके बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने अपने पहले 29 उम्मीदवारों की साझा सूची घोषित कर दी है।

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जारी की गई साझा सूची के मुताबिक, उम्मीदवारों में कैराना से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशी राम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसार (सपा), बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद) उमीदवार होंगे।

उधर, साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), प्रत्याशी बनाए जीते हैं।

वहीं, सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद) मैदान में उतरेंगे।

जबकि खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) शामिल हैं। गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी।