बिहार में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, फिर मिले एक दिन में 6 हजार से ज्यादा केस, पटना का सबसे बुरा हाल

कोविड-19 ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Corona : (पटना)। बिहार में कोरोना की रफ़्तार बेकाबू होती जा रही है। दिन प्रतिदिन कोरोना के केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के सियासी गलियारे में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। पिछले 24 घंटे में बिहार में एक बार फिर कोरोना के केसेज तेजी से बढ़े हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे में 6393 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में नए संक्रमित मिले हैं।

बुधवार, 12 जनवरी 2022 तक बिहार में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31, 374 के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में पटना में सबसे ज्यादा 2275 नए केस मिले हैं, जबकि नालंदा में 215, बेगूसराय में 209 और भागलपुर 273 कोरोना के नए केस मिले हैं। कल भी बिहार में 6 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विगत 24 घंटे में कुल 1,80,407 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 7,21,684 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 94.65 है। बिहार में विगत 24 घंटे में 2802 मरीज स्वस्थ हुए। बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान होने की जरुरत है।

बतातें चलें कि गुरुवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उनके पी.ए. भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वो होम आइसोलेशन में चले गए हैं और संपर्क में आए लोगों से जांच कराने और लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार रखने की अपील की। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार समेत उनके कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं।