छपरा : युवा ब्राह्मण चेतना मंच की अमनौर कमिटी का गठन, विश्व के कोविड से मुक्ति के लिए की गई प्रार्थना

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Chapra News : (छपरा)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन युवा ब्राह्मण चेतना मंच की अमनौर प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया है। कमिटी गठन को लेकर अमनौर प्रखंड में मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे विप्रजनों द्वारा सर्वसम्मति से अमनौर प्रखंड कमिटि का गठन किया गया।

नवगठित समिति में एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में विजय विद्यार्थी (पूर्व मुखिया) तथा शशि शेखर शुक्ल को रखा गया है। वहीं, अध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी,
उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी (प्रधान पुजारी वैष्णो माता मंदिर) एवं पिन्टू तिवारी को बनाया गया।

यह भी पढ़ें – बिहार : एसएसपी की कार से शराब बरामदगी मामलें में हुआ खुलासा, दो वर्ष पूर्व गाड़ी की हो चुकी है नीलामी

जबकि महासचिव अरुण पाण्डेय,
सचिव -श्री शम्भू नाथ पाण्डेय तथा
कोषाध्यक्ष- पिन्टू बाबा को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ0 सुभाष पाण्डेय,आचार्य अंजनी कुमार मिश्र,आचार्य संजय पाठक, डाॅ0 हरेराम शास्त्री, पं0शशि प्रकाश मिश्र मनोज, आचार्य श्याम सुन्दर मिश्र, घनश्याम मिश्र, सारण जिलाध्यक्ष आचार्य मनीष कुमार पाण्डेय सहित मंच के अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रखर विद्वान आचार्य सुकेश त्रिवेदी को सारण जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें – Corona : बिहार में 3 दिनों में बढ़े 8 हजार सक्रिय मरीज, ध्वस्त हो सकते हैं पहली व दूसरी लहर के सारे रिकॉर्ड

इससे पूर्व स्वस्तयन मंत्र के पाठ से प्रारम्भ इस बैठक में प्रकृति से कल्याणकारी होकर इस कोविड रुपी भयंकर त्रासदी से मुक्ति की प्रार्थना की गई। सभा की अध्यक्षता पं0शशि शेखर शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए युवा ब्राह्मण चेतना मंच के संयोजक डाॅ0सुभाष पाण्डेय ने कहा कि जब जब पूरी सृष्टि पर संकट के बादल मंडराते हैं ब्राह्मण समाज सभा और संगोष्ठी के माध्यम से समस्या के निदान हेतु मार्ग खोजते हैं। आज समग्र विश्व इस कोविड के दंश से आहत है और वैदिक ज्ञान तथा आचरण की ओर एक आशा भरी नजर से देख रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे मनीषियों द्वारा प्रदत्त ज्ञान चाहे कोरोन्टाइन (सूतक काल) के रूप में हो या स्वच्छता, शुद्धता का आचरण हो सम्पूर्ण विश्व अपना रहा है।