Railway news (गोरखपुर)। कोलकाता क्षेत्र में भारी वर्षा एवं जल-जमाव के कारण कई गाड़ियों का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि-
-20 सितम्बर 2021 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 03137 कोलकाता – आजमगढ़ विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
-21 सितम्बर 2021को आजमगढ़ से प्रस्थान करने वाली 03138 आजमगढ़-कोलकाता विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा।
यह भी पढ़ें –बिहार से उत्तरप्रदेश और झारखंड के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा
-20 सितम्बर 2021 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 05047 कोलकाता- गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
-21 सितम्बर 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 05048 गोरखपुर- कोलकाता विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा।