छपरा: रसोइया ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़खानी व मारपीट का आरोप तो एचएम ने कही यह बात

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। महिला रसोईया ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधानाध्यापक ने कहा है कि रसोइया को निष्कासित करने पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने भी स्कूल में हंगामा करने और कार्य बाधित करने की शिकायत विभाग और थाने में की है। मामला तरैया प्रखंड क्षेत्र का है।

तरैया प्रखंड के मध्य विद्यालय पट्टी पचरौर में प्रधानाध्यापक और महिला रसोईया के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। महिला रसोईयों ने एचएम पर छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल रसोईया सुमित्रा देवी,आनंदी देवी व शांति देवी का प्राथमिक उपचार शुक्रवार को रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।

घायल तीनो रसोइयों ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन तरैया थाने में दिया है। जिसमे एचएम पर छेड़खानी करने व इसका विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इधर इस संबंध में विद्यालय के एचएम आदित्य प्रसाद यादव ने भी प्रखंड शिक्षक शंभू प्रसाद व तीनो रसोइयों के विरुद्ध एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।

अपनी शिकायत में एचएम ने कहा है कि तीनो रसोइयों को विद्यालय की विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में निष्कासित किया गया है। जिसके आलोक में झूठा आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)