छपरा: शिक्षा सचिव ने स्कूल और कॉलेज की जांच की, दिए ये निर्देश

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। बिहार सरकार शिक्षा विभाग के सचिव बैजनाथ यादव ने शनिवार को पीएन कॉलेज परसा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कॉलेज में छात्र छात्राओं तथा शिक्षको की उपस्थिति,साफ सफाई,छात्र संघ का चुनाव नही होने समेत कई बिंदुओं पर जांच किया।जांच के दौरान पीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम को कई अहम निर्देश दिया।

वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में प्रयोगशाला में चल रही प्रैक्टिकल,स्मार्ट क्लास,शौचालय तथा विद्यालय के सामने खाली पड़े खेल मैदान का जयजा लिया।स्मार्ट क्लास के शिक्षक को फिलहाल सफल चंद्रयान के संबंध में चंद्रयान1,चंद्रयान 2 तथा चंद्रयान 3 के सम्बंध में जनकारी लिया।सचिव ने पहले पढ़ने और बाद में डिजिटल तरीके से समझाने का निर्देश दिया।

खेल मैदान में छात्रावास बनाने की मांग पर विचार करने की बातें कही।निरीक्षण के दौरान डीपीओ दिलीप कुमार सिंह,बीईओ युगल किशोर,प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम,धर्मेंद्र समीर,बिनोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे।मालूम हो कि परसा में सचिव बैजनाथ यादव के आगमन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)