छपरा के मांझी में पंजाब पुलिस ने की छापेमारी, जानिए क्या है कारण

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। जिले के माँझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गाँव में दहेज हत्या के एक मामले में शनिवार की शाम पंजाब पुलिस ने छापेमारी की। हालाँकि सभी नामजद अभियुक्त पुलिस के पहुँचने की खबर पाकर फरार हो गए और पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 अप्रैल को लुधियाना स्थित एक आवास से पुलिस ने अनुप्रिया कुमारी का शव बरामद किया था। मृतिका के बहनोई के घर से बरामद शव की पहचान माँझी के महम्मदपुर मठिया निवासी बिनीत कुमार सिंह की पत्नी के रूप में की गई।

घटना के सम्बंध में मृतिका के पिता व भेल्दी थाना क्षेत्र के गंगोई गांव निवासी रबिन्द्र कुमार सिंह ने बताया था कि उनकी पुत्री की शादी 18 फरवरी 2022 को बिनीत कुमार सिंह के साथ हुई थी। बाद में दहेज में और रुपये की मांग किया गया तथा रुपया नही मिलने पर नव विवाहिता की हत्या कर दी गई।

माँझी थाना पुलिस के साथ छापेमारी में शामिल पंजाब पुलिस के एएसआई मोहन लाल ने बताया कि उक्त हत्याकांड में पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सास निर्मला देवी ससुर बिरेश्वर सिंह तथा देवर विशाल कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)