लालू प्रसाद के किडनी की स्थिति बिगड़ी,एम्स रेफर करने की हो रही तैयारी

झारखंड ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Lalu Yadav Health Update : (रांची)। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) को एम्स रेफर किया जा रहा है। इलाज करने वाले प्रमुख डॉक्टर विद्यापति ने बताया कि उनके किडनी की स्थिति बिगड़ रही है। क्रिएटिनिन लेवल (Creatinine label) लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया जा रहा है। लालू प्रसाद का क्रिएटिनिन के अलावा यूरिया का लेवल (Urea Label) भी बढ़ गया है। 

लालू प्रसाद का इलाज रिम्स (RIMS) में भी इनके गाइडलाइन के हिसाब से ही चल रहा है। सिर्फ शुगर और बीपी की दवाई के डोज को बढ़ाया गया था। अब स्थिति बिगड़ रही है इसलिए उन्हें एम्स भेजा जा रहा है। लालू प्रसाद फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड के कमरा नंबर A11 में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद 19 तरह के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं।

21 फरवरी को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी। रांची के विशेष जज एसके शशि ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजद सुप्रीमों को सजा सुनाई थी। इसके अलावा उनपर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *