छपरा: डॉक्टर व ऑडिटर की कार की टक्कर, नदी में गिरा वाहन तो लोगों ने शीशा तोड़ घायलों को निकाला

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग में तरैया-मसरख मुख्य सड़क स्थित एसएच 73 पर एक डॉक्टर व ऑडिटर की कार आपस में टकरा गई। जिसके फलस्वरूप डॉक्टर की कार नहर में डूब गई। दुर्घटना में उस कार में सवार डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए है। साथ ही दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं ।डॉक्टर की कार को नदी में डूबते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। फिर ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर,चालक सहित चारों लोगो को बाहर निकाला गया।

जिसमे चैनपुर के डॉ मनु कुमार, केरवा के राहुल कुमार,भोरहा के विपिन कुमार व चैनपुर के मो. अकील घायल हो गए है। जिसमे विपिन कुमार को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ऑडिटर की कर गोपालगंज से पानापुर की ओर से नहर होते हुए आ रही थी। जो पटना जा रही थी और डॉक्टर की कार रामबाग अपने क्लीनिक से तरैया की ओर जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के बाद नहर के पानी में तैरते कार के शीशे को तोड़कर चारों शख्स को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। ऑडिटर की कार पर भी चार लोग सवार थे। हालांकि, चारो लोग सुरक्षित हैं। डॉक्टर की कार पर भी चार लोग सवार थे। जिसमे एक की हालत गंभीर है। तीन की हालत सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)