Bihar Weather : मार्च में ही पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, जानें आगे क्या होगा

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Bihar Weather News : (पटना)। अभी मार्च चल रहा है और अभी से बिहार में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। मार्च के महीने में जिल तरह से तापमान बढ़ रहा है उससे आनेवाले दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। यानी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। 

कई जिलों में 40 के करीब पहुंचा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार जा सकता है। 21 मार्च के बाद लू चलने की संभावना है। पटना की बात करें तो यहां तापमान 37.4 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा सूबे के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जमुई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री पर पहुंच गया था। 

औसत तापमान 37 से 39 डिग्री के करीब

सीतामढ़ी में तापमान 39.3 और शेखपुरा में 39.3 डिग्री रहा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। वैशाली में 37.4, मुजफ्फरपुर में 37 डिग्री, बेगूसराय में 36 डिग्री, भोजपुर में 37.6, बक्सर में 36.9 डिग्री और गया में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि रात को तापमान कम है जिससे लोगों को थोड़ी राहत है।  

न्यूनतम तापमान में भी होगा इजाफा

पटना में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। वहीं नालंदा में 21.1, औरंगाबाद में 21.2, गया में 19.4, नवादा में 23.3, मुजफ्फरपुर में 24.2, वैशाली में 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बांका 21.2, भागलपुर 22.2, बेगूसराय में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जिलों में 23 मार्च तक न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *