सम्राट चौधरी बने बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ संजय जायसवाल की लेंगे जगह

ताज़ा खबर बिहार राजनीति
SHARE

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। उन्हें डॉ संजय जायसवाल की जगह पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है।

विधानमंडल सत्र के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद डॉ. संजय जायसवाल से लेकर विधान परिषद् सदस्य सम्राट चौधरी को दिए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों ने उन्हें बधाइयां दीं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और MLC संजय मयूख ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।