और बढ़ेगी शीतलहर बारिश के भी आसार, जानें क्या रहेगा इस सप्ताह मौसम का हाल

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

Weather Alert : (सेंट्रल डेस्क)। देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके (North-West Area) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में पंजाब और पड़ोसी इलाकों के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिहार से उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ता दिख रहा है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी
IMD के वैज्ञानिक ने कहा, “हिमालय की दिशा से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण भारी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 24 जनवरी को इन क्षेत्रों में ठंडे दिन रहने की संभावना है। 25-27 जनवरी को इन इलाकों में शीत लहर की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश की संभावना
24 जनवरी को बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट/भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज/बिजली/ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 25 जनवरी तक पूर्वोत्तर भारत में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड में अलग-अलग गरज/बिजली/ओलावृष्टि को सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी कम हो सकती है। 

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।