IPL 2022 Retention players list: आईपीएल टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की जारी की लिस्ट

खेल ताज़ा खबर
SHARE



IPL 2022 Retention players list: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 15वें सीजन से पहले आठ फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की जानकारी (IPL 2022 Retention players list) सामने आ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आइपीएल 2022 के रिटेंशन का एलान किया गया है।

अगले साल होने वाले आइपीएल से पहले मेगा आक्शन आयोजित किया जाएगा और ऐसे में मौजूदा आठ टीमों को मैक्सिमम चार-चार खिलाड़ी (ज्यादा से ज्यादा 3 भारतीय और मैक्सिमम 2 विदेशी खिलाड़ी) रिटेन करने का मौका मिला था। कुछ दिनों के बाद बाकी की दो नई टीमों को अपने साथ ज्यादा से ज्यादा 3-3 खिलाड़ियों को जोड़ने का मौका मिलेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने वाले सीजन यानी साल 2022 के लिए टीमों ने अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीमों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं, वहीं कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने अपनी रिटेन लिस्ट से बाहर रखा है।

साल 2022 में होने वाले IPL के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन भी होना है. इस सीजन में 2 नई IPL टीमों की भी एंट्री होगी। अहमदाबाद और लखनऊ IPL 2022 में पहली बार IPL में दिखेंगी. मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियंस:

रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कायरन पोलार्ड (6 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद: 

केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

पंजाब किंग्स: 

मयंक अग्रवाल (14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़) 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :

विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़)

नियमों के मुताबिक, टीमें 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 3 भारतीय खिलाड़ी और ज्यादा से ज्यादा 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे. हालांकि कुल खिलाड़ियों की संख्या चार ही होगी। वहीं जो दो नई टीमें (अहमदाबाद, लखनऊ) जुड़ी हैं, उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका मिलेगा।

दिल्ली कैपिटल्स

पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रिषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शा और एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में रिषभ पंत, 9 करोड़ रुपये में अक्षर पटेल, साढ़े 7 करोड़ रुपये में पृथ्वी शा और साढ़े 6 करोड़ रुपये में एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आइपीएल 2022 से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें दो खिलाड़ी भारतीय हैं और दो ही खिलाड़ी विदेशी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को रिटेन किया है। केकेआर ने रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़, वेंकटेश को 8 करोड़ और सुनील नरेन को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

राजस्थान रॉयल्स

आइपीएल के उद्घाटन सत्र को जीतने वाली राजस्थान रायल्स ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। राजस्थान रायल्स ने आइपीएल 2021 में टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन, ओपनर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को रिटेन किया है। राजस्थान की फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपये, जोस बटलर को 10 करोड़ रुपये और यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।