Vinod Dua: जाने माने पत्रकार विनोद दुआ के निधन की अफवाह पर बेटी मल्लिका ने क्या कहा

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE



Vinod Dua: जाने माने पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में इस बात की जानकारी खुद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने दी।

लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया में विनोद दुआ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलीं, कुछ लोगों ने उनकी मौत को लेकर भी पोस्ट किए। ऐसी अफवाहों पर मल्लिका दुआ ने आपत्ति जताई है और गलत अफवाह लोगों को हिदायत दी है कि वो इस तरह की अफवाहें न फैलाएं।

यह भी पढ़ें- Purvanchal Expressway : एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, ये सुविधाएं नहीं हैं उपलब्ध


बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) इस समय आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है। विनोद दुआ की बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ (Mallika Dua) ने इस बात की जानकारी दी। दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों में काम कर चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था।

Constitution Day: संविधान में अबतक हो चुके 104 संशोधन,मूल प्रति सुरक्षित रखने की भी बड़ी कवायद

मल्लिका दुआ ने लिखा, “मेरे पिता जी आईसीयू में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है। उनका स्वास्थ्य अप्रैल से तेजी से खराब हो रहा था। वह अपने जीवन की किरण खो जाने के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने असाधारण जीवन जिया है और हमें भी ऐसा ही जीवन दिया है। वह किसी तकलीफ के हकदार नहीं हैं। वह बहुत प्रिय और श्रद्धेय हैं। मैं आप सबसे यह प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।”

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विनोद दुआ की एक और बड़ी बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।