Maharashtra News : अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा, 10 कोरोना मरीजों की मौत

ताज़ा खबर राज्य
SHARE

Maharashtra News : महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) में भयानक हादसा हुआ है। यहां के जिला अस्पताल में आग लगने की वजह से 10 कोरोना संक्रमितों (Covid Positive) की झुलसकर मौत हो गई। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी 10 कोरोना (Covid ) संक्रमितों का इलाज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में चल रहा था। वार्ड में आग लगने की वजह से कम से कम 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

स्थानीय जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने घटना के बारे में जानकारी दी कि 17 मरीजों का उपचार अस्पताल के आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में चल रहा था। इसमें से दस लोगों की मौत आग लगने की वजह से हो गई। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का कोरोना का उपचार चल रहा था। भोसले ने बताया कि फिलहाल आग को काबू में कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक यह आग लगने की घटना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कोरोना वार्ड में हुई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड में आग लगने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी जिसकी वजह से कई मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई।

दुखद ख़बर
महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड के ICU में लगी आग में 10 मरीज़ों की मौत। एक गंभीर रुप से घायल। बताया गया है कि यहाँ 17 मरीज़ भर्ती थे। आग के दौरान मची अफ़रातफ़री के बीच बाक़ी मरीज़ों को दूसरे अस्पताल में शिफ़्ट किया गया। pic.twitter.com/RG0NyjtU9R
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) November 6, 2021

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संपत्प परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया- मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने आज अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग पर शोक व्यक्त किया है और मामले की गहन जांच करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अहमदनगर जिल्हा रुग्णालयातील आयसीयु वॉर्डात आज आग लागून झालेल्या दुर्घटनेसंदर्भात मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांनी शोकसंवेदना व्यक्त केली असून याप्रकरणी सखोल चौकशी करून हलगर्जीपणास जबाबदार असणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्याचे निर्देश दिले आहेत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *