हरियाणा: CM खट्टर की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

सेंट्रल डेस्क। हरियाणा के करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर की बैठक का विरोध कर रहे किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि किसानों ने दोपहर 12 बजे बसताडा टोल प्लाजा पर हाइवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन किसानों ने नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए हाइवे को खाली करवाया। खबर है कि लाठीचार्ज में 12 किसानों के घायल हो गए हैं।

Also Read-मुकेश अंबानी भी बनाएंगे कोरोना की वैक्सीन, क्लिनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी

रेलवे रोड पर स्थित होटल प्रेम प्लाजा में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार की अहम बैठक चल रही है।
निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम मनोहर लाल समेत भाजपा के 6 सांसद, छह राज्य सभा सांसद, 12 विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। रेलवे रोड स्थित होटल प्रेम प्लाजा में बैठक को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।