कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच 8 राज्यों के बदले गये राज्यपाल,रमेश बैस झारखंड के 10वें गवर्नर

झारखंड ताज़ा खबर
SHARE

रांची। केन्द्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं।नये राज्यपाल की सूची में मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है,जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।इसके साथ ही झारखंड को भी नया राज्यपाल मिल गया है।छत्तीसगढ के वरिष्ट भाजपा नेता और केन्द्र की अटल बिहारी वाजयपेयी सरकार में मंत्री रह चुके रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, मध्य प्रदेश में मंगूभाई पटेल, हिमाचल प्रदेश में राजेंद्रन विश्वनाथ अरलेकर, गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई, त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण आर्य और मिजोरम में हरी बाबू कम्भमपति को राज्यपाल बनाया गया है।

रमेश बैस झारखंड के 10 वें राज्यपाल
झारखंड की स्थपना काल से अब तक झारखंड में 9 राज्यपाल ने अपनी सेवा दी है और दसवें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस को जिम्मेदारी दी गयी है।आपको बतातें चलें कि 15 नवंबर 2000 के राज्य के स्थापना के समय अटल बिहारी वाजयपेयी की सरकार के दौरान प्रभात कुमार को पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया था।वहीं विनोदचंद्र पांडेय, एम रमा जोईस वेद मारवाह सय्यद सिब्ते रजी,के शंकर नारायण,एम ओ हरान फारूक मारिकार सईद अहमद के कार्यकाल के बाद द्रौपदी मुर्मू को राजयपाल बनाया गया था।निवर्तमान राज्यपाल द्रोपति मुर्मु को 18 मई 2015 को नियुक्त किया गया था।

कैबिनेट विस्तार की तैयारी
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट विस्तार जल्द होने की संभावना है।अभी मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 28 नये मंत्री को शामिल कराया जा सकता है।सूत्रों से मिली जानकारी के अऩुसार मंत्रीमंडल का खाका भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों द्वारा तैयार किया गया है।इसमें पीएम के साथ ही गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अलग अलग बैठक कर चुकें हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा एवं सहयोगी दलों द्वारा आधिकारिक रूप से किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सहयोगी दलों को भी विशेष रूप से मंत्रीमंडल मे भागेदारी देने की बात कही जा रही है।इस बार बिहार से सहयोगी जदयू और लोजपा के पारस गुट को भी मंत्रीमंडल में जगह मिलने की चर्चा हो रही है।

जदयू की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और मुगेंर सांसद ललन सिंह के मंत्री बनाये जाने की चर्चा काफी पहले से की जा रही है,वहीं लोजपा से स्व. रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा हो रही है।इसके साथ ही दूसरे राज्यो से भाजपा के कुछ कुछ सांसद,पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री समेत दूसरे सहयोगी दलों के सांसद के भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *