NEW DELHI STATION STAMPEDE नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, “…हमने भीड़ का अंदाज़ा लगया था, लेकिन यह घटना बहुत कम समय में घटित हुई… रेलवे द्वारा तथ्यों की जांच की जाएगी… जांच के बाद, हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे।”
इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 मृतकों की सूची और अन्य विवरण उपलब्ध हो गए हैं।
मृतकों की सूची, नाम-पते के साथ
- आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी- बक्सर, बिहार, 79 वर्ष।
- पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मा,निवासी- संगम विहार, दिल्ली, 41 वर्ष।
- शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी,निवासी- सरिता विहार, दिल्ली, 50 वर्ष।
- वयोम, पुत्र धर्मवीर,निवासी- बवाना, दिल्ली, 25 वर्ष।
- पूनम देवी, पत्नी मेघनाथ, निवासी- सारण, बिहार, 40 वर्ष।
- ललिता देवी, पत्नी संतोष, निवासी- पटना, बिहार, 35 वर्ष।
- सुरुचि, पुत्री मनोज शाह,निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार, 11 वर्ष।
- कृष्णा देवी, पत्नी विजय शाह, निवासी- समस्तीपुर, बिहार, 40 वर्ष।
- विजय साह, पुत्र राम सरूप साह, निवासी- समस्तीपुर, बिहार, 15 वर्ष।
- नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी- वैशाली, बिहार, 12 साल।
- शांति देवी, पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी- नवादा, बिहार, 40 वर्ष।
- पूजा, पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी- नवादा, बिहार, 8 वर्ष।
- संगीता मलिक, पत्नी मोहित मलिक, निवासी- भिवानी, हरियाणा, 34 वर्ष।
- पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंह,निवासी- महावीर एन्क्लेव, दिल्ली, 34 वर्ष।
- ममता झा, पत्नी विपिन झा, निवासी- नांगलोई, दिल्ली, 40 वर्ष।
16, रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंह, निवासी- सागरपुर, दिल्ली, 7 वर्ष। - बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साह, निवासी- बिजवासन, दिल्ली, 24 वर्ष।
- मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाहा, निवासी- नांगलोई, दिल्ली, 47 वर्ष।
शनिवार रात की है घटना: मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है। प्लेटफार्म 13 और 14 पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन पकड़ने के दौरान अचानक भगदड़ मच गयी। इस घटना में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।