छपरा : बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में खरीददारी कर बाजार से घर लौट रही महिला बाइक से गिरकर मौत हो गई। मृतका मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोईयां निवासी सुरेश सिंह की पत्नी 40 वर्षीय पत्नी लीला देवी बताई जाती हैं जिनकी मौत बाइक से गिरकर हो गयी।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई थी। महिला के परिजन ने बताया कि महिला टेहटी बाजार से समान की खरीदारी करके बाइक से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान असोईयां गांव में पर ग्रामीण सड़क पर बनी ठोकर पर बाइक अनियंत्रित हो गयी।

इससे  महिला बाइक से उछल कर नीचे गिर गयी और बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को अचेतावस्था में रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और रुदन- क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया।

बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं)