छपरा: रात को घर में सोया था युवक, सुबह बेल के पेड़ पर लटकता मिला शव

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE



छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के पोखरे के पास बेल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन पोखर पर पहुंचे और युवक की हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतक मुबारकपुर निवासी जनक महतों का 23 वर्षीय पुत्र अरुण महतों बताया गया है।

मृतक के चाचा रमेश महतो ने कहा कि रात के 10 बजे के करीब अरुण महतो घर के पास ही शंकर भगवान के मंदिर पर गांव के कुछ युवकों के साथ खेल रहा था। जब बुलाने गया तो अरुण महतों ने कहा कि वह थोड़ी देर में वह घर आ जाएगा। रात के करीब 11 बजे करीब उसकी पत्नी ने बताया कि अर्जुन घर आकर सो भी गया है। सुबह परिजनों के उठते ही उसका मृत शरीर बेल के पेड़ से लटका होने की जानकारी मिली । 

मृतक के चाचा रमेश महतों ने बताया कि पहले से उसके परिवार का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांव का ही एक शख्स उसके पिता को अपने घर में रखकर उनकी जमीन को बेचवा कर पैसा अपने पास ही रख लेते थे। जमीन से उपज को भी अपने पास रख ले रहे थे, जिसका वे सभी विरोध करते थे

रमेश महतों ने इन सभी तथ्यों को पुलिस के सामने रख कर उसके भतीजा अरूण महतो की हत्या कर शव करते पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। रमेश महतों ने बताया कि उनका विगत कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था और संभवतः उसी को लेकर उनके भतीजे की हत्या की गई है। 

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)