छपरा: नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। दरियापुर पुलिस ने परसा थाना क्षेत्र के सरैया डीह गावं में एक नव विवाहिता 20 बर्षीय महिला का शव किया बरामद।मृतक महिला दरियापुर थाना क्षेत्र के सरैया डीह निवासी हेमंत कुमार महतो की पत्नी रिया देवी उर्फ रूबी बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सास पतोह में कुछ बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसका समझौता करने पति घर आया था।तीन दिन पूर्व मामला को सालटा कर पुनः ड्यूटी पर लौट गया था।

घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि में महिला ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।मौत की खबर पर परिजन शव को आनन फानन में दाह संस्कार करने के लिए लेकर जा रहे थे तभी मृतक महिला के मायके से परिजन पहुँच गया।और पुलिस को सूचना दिया।मायकेवालों ने शव को रास्ते मे रोक रखा।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष किशोर चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

ससुरारल वाले के अनुसार महिला ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मायके के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसी को लेकर हत्या करने करने का आरोप ससुरारवालों पर लगाया है।मृतक महिला का पति बिहार पुलिस में कार्यरत है।महिला की शादी गत 2022 के नवंबर माह में हुआ था।शादी के अभी साल भी नही पूरा हुआ था।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)