छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या कर झाड़ी में फेंक देने का मामला सामने आया है। मृतिका उक्त गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी मुन्नी देवी है।मृतिका की शादी लगभग 05 वर्ष पूर्व हुई है।जिसे एक 03 वर्षीय पुत्र भी है।घटना रविवार की रात्रि की है।
घटना की सूचना जैसे ही तरैया थाना पुलिस को मिली अपर थानाध्यक्ष राम चन्द्र तिवारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर झाड़ी से शव को बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि शव के गर्दन पर रस्सी का गोल निशान है।जिससे रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की घटना प्रतीत होती है।
शव बरामदगी के बाद जब पुलिस मृतिका के घर पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया की उसका पति चालक है।जो घर से बाहर गया हुआ था।जबकि घर के अन्य सदस्य घटना के बाद घर छोड़कर फरार है।मृतिका का मायका पटना है।मृतिका के पिता अवधेश सिंह व भाई ने ससुराल वालो पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को फेंक देने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।