Indian Coast Guard में NAVIK, YANTRIK पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

कैरियर ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

ICG Recruitment 2023 इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से यांत्रिक/ नाविक के 350 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 8 सितंबर 2023 से शुरू होकर 22 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी भारतीय तट रक्षक बल में शामिल होकर देश की सेवा करने चाहते हैं वे तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • नाविक (जनरल ड्यूटी): 260 पद
  • नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): 30 पद
  • यांत्रिक (मैकेनिकल): 25 पद
  • यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल): 20 पद
  • यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स): 15 पद

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार 10वीं, 10+2 (फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ), दसवीं के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम वर्ष 22 वर्ष तय की गयी है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।