छपरा: मुखिया के परिजनों ने की पूर्व जिला पार्षद की हत्या, पुत्र जख्मी, मुखियापति गिरफ्तार

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। सारण जिले में एक मुखिया व पूर्व जिला पार्षद के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। चाकू और अन्य हथियार से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में घायल पूर्व जिला पार्षद की मौत हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखियापति दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अमनौर की है।

बताया जाता है कि पुरानी राजनीतिक रंजिश को लेकर एस एच 73 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ के बीच धरहरा पंचायत भवन के निकट मुखिया व पूर्व जिला पार्षद के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे व चाकू से हमला किया गया।

मारपीट इतनी जबरदस्त हुई कि गांव में तहलका मच गया।अस्पताल व थाना परिसर में देखते ही देखते लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना बुधवार की देर रात्रि की है। इस मारपीट की घटना में चार ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं जिनका उपच्चार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष के घायलों को छपरा रेफर कर दिया। घायलों में धरहरा कला गांव के अमनौर भाग एक के पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता आशुतोष कुमार सिंह 45 वर्ष, इनके पुत्र आदित्य कुमार 21 वर्ष जबकि दूसरे पक्ष से इसी गांव के धरहरा पंचायत के मुखिया पति पूर्व मुखिया दिलीप सिंह के पुत्र गोलू कुमार उर्फ गौरव कुमार सिंह 19 वर्ष, रूपेश कुमार 23 वर्ष शामिल हैं।

पूर्व जिला पार्षद आशुतोष कुमार सिंह की स्थिति चिंतनीय बताई जा रही है। फिलहाल पीएमसीएच में पिता पुत्र का उपचार चल रहा है। पूर्व जिला पार्षद के कोमा में चले जाने की बात बताई जा रही है। घटना के सम्बंध में आशुतोष सिंह के घायल पुत्र आदित्य का आरोप है कि बुधवार की सँध्या आठ बजे पिता के साथ बाइक से नेवता कर के आ रहे थे। पिता एक हाथ से दिव्यांग हैं। मैं बाइक चलाकर ले आ रहा था। गांव में जैसे ही पंचायत भवन के निकट पंहुचा मुखिया के सभी परिजन उसमें छुपे हुए थे।

लाठी डंडे व धार दार हथियार बंदूक के साथ निकल अचानक जानलेवा हमला कर दिया। जिससे हमदोनो खून से लथपथ सड़क पर पड़े हुए थे। गांव के कुछ लोगो ने अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने इस मामले में मुखिया के पूरे परिजनो का साथ होने का आरोप लगाया है।

वहीं मुखिया पति दिलीप सिंह का आरोप है कि मेरा पुत्र अपहर से नेवता कर के आ रहा था। इसी दौरान पूर्व जिला पार्षद के परिजन ने छुरा से मेरे दोनों पुत्र पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गुरुवार को डीएसपी नरेश पासवान ने घटना स्थल पहुँच मामले का तहकीकात किया।थानाध्यक्षअमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मुखिया पति दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।