छपरा: पत्नी हुई बीमार तो ससुराल वालों ने घर से निकाल पति की रचा दी दूसरी शादी

ताज़ा खबर समाज
SHARE

छपरा। शादी के बाद नवविवाहिता के बीमार होने से ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बेटे की चुपके से दूसरी शादी कर दी। इसे लेकर पहली पत्नी ने ससुराल वालों के बिरुद्ध थाना में लिखित शिकायत की है। मामला सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र का है।

घटना अमनौर कल्याण पंचायत के सहादी गांव का है।पीड़ित विवाहिता पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव के अम्बिका प्रसाद की पुत्री सुशीला कुमारी बताई जाती है। उन्होंने अपने परिजनों के साथ थाना पहुँच ससुराल वालों के बिरुद्ध लिखित शिकायत की है। थाने को दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे पिता ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ अमनौर कल्याण मिश्रटोला सहादी गांव के झूलन महतो के पुत्र महेंद्र कुमार के साथ 20 जून 2021 को धूम धाम से शादी की।शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक व दो लाख रुपया की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस बीच ससुराल वालों ने मेरे पति को दूसरी शादी कर दी।

आवेदन के मुताबिक दो दिन पूर्व स्थानीय मुखिया सरपँच के साथ पंचायत हुई थी। सभी ने दूसरी शादी नहीं करने की बात स्वीकार की। सबके जाते ही घर से निकलकर चुपके से मंदिर में शादी रचा कर उधर से उधर लड़का को बाहर भगा दिया गया।

इसके बाद से ही विवाहिता अपने भाई व माता पिता के साथ न्याय के लिए दर दर भटक रही है।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि लड़का घर का इकलौता है। शादी के बाद से लड़की बीमार चल रही थी। जिससे लड़का के दाम्पत्य जीवन में कठिनाई हो रही थी।