BSEB 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

कैरियर ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Bihar Board 12th Result 2023 Date , BSEB 12th Result 2023 Live Updates- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in  व results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

नतीजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने जारी किए। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।