छपरा शहर में पुलिसकर्मी को चाकू से गोदा, भूमि विवाद में दिया घटना को अंजाम

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Chapra News : (छपरा)। सारण जिला के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शहर स्थित बरहमपुर पुल के समीप एक पुलिस के जवान को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल के शरीर पर 11 जगह पर चाकू घोंप आ गया है जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी पुलिसकर्मी मधुबनी जिले में पोस्टेड है।

घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत बरहमपुर मोहल्ले की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे अपने आवाज से निकलकर कहीं जा रहे थे तभी बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जख्मी पुलिस का जवान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत बरहमपुर मोहल्ला निवासी चंदेश्वर राय के 40 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार राय बताए गए हैं।

उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी पुलिसकर्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार के क्रम में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि उपचार के क्रम में जख्मी का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। उसके शरीर के 11 जगहों पर चाकू घोंप आ गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरा मामला भूमि विवाद का प्रतीत हो रहा है क्योंकि उनका बरहमपुर निवासी कुछ लोगों के साथ पूर्व के भूमि विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।