Delhi Jahangirpuri violence : अंसार, असलम और शाजिद समेत 14 गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में दर्ज हैं FIR

ताज़ा खबर राज्य
SHARE

Delhi Jahangirpuri violence : (नई दिल्ली)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बहस के बाद हिंसा भड़काने वाले अंसार और गोली चलाने वाले असलम समेत सभी 14 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के ही रहने वाले हैं। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी व मुखबिरों के सहारे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा) और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तथा एफआईआर दर्ज की गई थी। डीसीपी के मुताबिक, हिंसा में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ पुलिसकर्मी व एक आम नागरिक शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है।

जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में 14 गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

  1. अंसार  (35 साल) S/O अलाउद्दीन 
  2. शहजाद (33 साल) S/O अली अकबर
  3. मुक्तयार अली (28 साल) S/O समाबुल
  4. मोहम्मद अली (22 साल) S/O शेख हसन 
  5. आमिर (22 साल) S/O फजलुर्रहमान
  6. अक्शर (26 साल) S/O शेख समाउल 
  7. नूर आलम (28 साल) S/O होशियार रहमान
  8. मोहम्मद असलम उर्फ खोदू (22 साल) S/O समाउल
  9. जाकिर (22 साल) S/O शेख रफीक
  10. अकरम  (22 साल) S/O मोहम्मद शकील
  11. इम्तियाज (29 साल) S/O मोहम्मद इसराइल
  12. मोहम्मद अली उर्फ जसमुद्दीन (27 साल) S/O इसराफिल 
  13. अहीर (35 साल) S/O हनीफ खान  जाहिद (22 साल) S/O अल्फाजुद्दीन