Bihari babu shatrughan sinha aur babul suprio ki tasveer

By-Election Results Live : आसनसोल में BJP और TMC में कांटे की लड़ाई, बालीगंज में बाबुल सुप्रियो आगे

ताज़ा खबर राज्य
SHARE

By-Election Results Live : (सेंट्रल डेस्क)। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर में फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल अब पीछे हो गई हैं। कुछ देर पहले पॉल, शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रही थीं। वहीं बालीगंज में बाबुल आगे चल रहे हैं जबकि केया घोष पीछे चल रही हैं।

वहीं बालीगंज में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। भाजपा की केया घोष पीछे चल रही हैं। टीएमसी उम्मीदवार ने बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बालीगंज में 41% मतदाता ने मतदान किया जो कि  विपक्ष के अनावश्यक दावे को खारिज करते हैं। अगर ऐसा होता तो क्या इतना मतदान होता? बंगाल ममता दीदी के साथ है।

बता दें कि आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।