महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन

ताज़ा खबर बॉलीवुड
SHARE

Boleywood News : महाभारत के भीम, शहंशाह के मुख्तार सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीमारी से जूझ रहे ‘महाभारत’ के भीम प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह 76 साल के थे।

वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंग से जूझ रहे थे। अपने कद-काठी और मजबूत शरीर के दम पर उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। फिर हिंदी फिल्मों का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था। Praveen Kumar ने अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

Praveen Kumar की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।

अभिनय के पेशे में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) हैं और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मेक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।