Weather Alert : बिहार के कई जिलों में हुई बारिश, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Weather Alert : (पटना)। बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। राज्य के कई इलाकों में गुरुवार, 3 फरवरी की रात से बारिश शुरू हो गई है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में रात को बारिश के साथ बिजली कड़की और मेघगर्जन हुआ। शुक्रवार को भी कमोबेश मौसम की यही स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सूबे के मौसम पर आज यानि शुक्रवार से दिखेगा।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से बादलों का आना शुरू हो गया है। गुरुवार को मोतिहारी और दरभंगा में कोल्ड डे रहा जबकि 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर दर्ज किया गया। राज्य भर में सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। मौसमविदों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं।

वहीं, पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं, जिससे सुबह शाम ठंड बढ़ेगी।पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सूबे के मौसम पर शुक्रवार से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से बादलों का आना शुरू हो गया है।

(आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एलर्ट)

गुरुवार को मोतिहारी और दरभंगा में कोल्ड डे रहा जबकि 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर दर्ज किया गया। राज्य भर में सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। मौसमविदों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं, जिससे सुबह शाम ठंड बढ़ेगी।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो एलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के शेष भागों में बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं।

जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन 16 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसमी प्रभावों के विश्लेषण के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य भर के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसमी बदलावों की वजह से सूबे में बादल छाए रहेंगे। राज्य भर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी।

जमुई का तापमान सबसे कम रहा 

गुरुवार, 3 फरवरी को राज्य भर में जमुई का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तीन दशमलव चार डिग्री पारा नीचे गिरा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फारबिसगंज, गया, सारण, औरंगाबाद, दरभंगा, सहरसा और शेखपुरा में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है।

पूर्वी हवा के प्रवाह व बादल छाए रहने के साथ पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई। दिन में धूप निकलने से राहत मिली है। पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि तो भागलपुर के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री, पूर्णिया के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि देखी गई। शेष सभी शहरों का अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है।