छपरा : युवा ब्राह्मण चेतना मंच की गरखा प्रखंड इकाई का गठन

ताज़ा खबर धर्म
SHARE

Chapra News : गडखा (सारण)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच सारण जिला के तत्वावधान में सारण के गड़खा स्थित सूर्यमन्दिर में एक आम सभा का आयोजन कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए किया गया। आमसभा में मंच की गड़खा प्रखंड इकाई का गठन हुआ। सभा की अध्यक्षता गड़खा निवासी पंडित भगवान पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर मंच के जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मंच के सारण जिलाध्यक्ष आचार्य मनीष पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंच जल्द ही पूरे सारण के सभी गांवों एवम प्रखंडो में विस्तार कर नई कार्यसमिति गठित करेगी।

सभा मे मौजूद वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता पं0 शशिप्रकाश मिश्र मनोज ने ब्राह्मणों को संगठित होकर संस्कृत,संस्कार और संस्कृति पर हो रहे कुठाराघात का सशक्त मुकाबला करने हेतु तैयार होने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आचार्य पं0 श्याम सुंदर मिश्र ने कहा कि मंच का विस्तार प्रदेश स्तर पर हो रहा है एवम प्रदेश के प्रत्येक जिले एवम प्रत्येक प्रखंड में जल्द ही मंच अपना परचम लहराएगा। यह मंच विगत बीस वर्षों से अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की निचली पंक्ति पर खडे ब्राह्मणो के हित में अनेक कार्य करता आया है एवम करेगा।

प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य पं0 संजय कुमार पाठक एवम आचार्य पं0अंजनी कुमार मिश्र ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को उनके कार्यो से अवगत कराया एवम मंच को ब्राह्मण समाज के घर घर तक पहुंचाने एवं ब्राह्मणों के हित में कार्य करने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर गडखा प्रखंड कमिटी का गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष:- आचार्य पं0 कमल नयन दुबे
कार्यकारी अध्यक्ष:- पं0 संजय पाण्डेय
उपाध्यक्ष:- पं0धन्नू ओझा, पं0विभिषण ओझा
महासचिव:-पं0चंद्रमोहन उपाध्याय,
सचिव:-पं0भूषण पांडेय, पं0सुजीत कुमार, पं0अशोक पांडेय , पं0कृष्णभारती, पं0अशोक पांडेय, पं0विंध्याचल पाण्डेय
कोषाध्यक्ष:-पं0 जय प्रकाश पाठक
प्रवक्ता:-पं0 रोहित कुमार दुबे,
मीडिया प्रभारी:-पं0नीरज दुबे व पं0जितेंद्र ओझा को निर्वाचित घोषित किया गया।

सभा मे उपाध्यक्ष पं0 वीरेंद्र तिवारी, सचिव पं0नंदकिशोर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पं0 मुन्ना पाठक, पं0प्रशांत दुबे,पं0घनश्याम मिश्र, पं0विकास दुबे सहित कई गणमान्य विप्र उपस्थित थे।