UP Election 2022: अखिलेश से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान

उत्तरप्रदेश ताज़ा खबर
SHARE

Uttarpradesh Election 2022 : (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Uttar Pradesh) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ एक और अहम दल आ गया है। आजाद समाज पार्टी  (Azad Samaj Party) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर के बीजेपी (BJP) को हराएंगे।

आजाद, शुक्रवार, 14 जनवरी को अखिलेश यादव से मिलने सपा के के दफ्तर पहुंचे हैं। माना जा रहा कि सपा के साथ गठबंधन के बाद चंद्रशेखर खुद भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि दोनों नेताओं में गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है।

बता दें कि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में कुछ सीटें जीती हैं। आजाद ने मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थापना की थी। इससे पहले वह भीम आर्मी के नाम से एक संगठन चलाते थे। आजाद की पार्टी का आधार मुख्यतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में है। बीते साल अप्रैल-मई में हुए जिला पंचायत चुनाव में इस पार्टी ने कुछ सीटें जीती हैं।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद सपा मुख्यालय पहुंचे हैं। चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी या मिल बैठकर तय की जाएंगी।  

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा पार्टी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश यादव वरिष्ठ पत्रकार कलाम खान के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गए हुए हैं।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक सपा मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनके नेता ने सही समय पर उचित फैसला किया है।