बिहार : मांझी प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं प्रमिला तो दीपक चुने गए सचिव

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा। मांझी प्रखंड के ताजपुर में मुखिया मनीष सिंह के आवास पर नवनिर्वाचित मुखिया तथा मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक हुयी। सभा की अध्यक्षता कौरू-धौरू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

यह भी पढ़ें – छपरा में अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ महिला की मौत, पुत्र घायल

चुनाव में सर्वसम्मति बनाने के लिए पांच मुखिया की कमिटी बनाई गई। कमिटी ने सभी मुखियागणों से विचार-विमर्श किया। इसके बाद घोरहट पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी को अध्यक्ष व मुखिया दीपक मिश्रा को सचिव चुना गया। इस मौके पर मुखिया प्रमिला देवी के प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा उर्फ पहलवान जी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुनिल कुमार सिंह उर्फ साहेब जी को चयनित किया गया। तथा सर्वसम्मति से सचिव पद के लिये भलुआ बुजुर्ग पंचायत के मुखिया दीपक कुमार मिश्रा को चुना गया। बैठक में कोषाध्यक्ष महम्मदपुर मुखिया सिया देवी प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय को मनोनीत किया गया।