आमिर सुब्हानी ने संभाला नए मुख्य सचिव का कार्यभार, बताई प्राथमिकताएं

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Bihar News: (पटना)। 1987 बैच के आईएएस आमिर सुबहानी ने शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 को बिहार के नये मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। वहीं निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण अपनी जिम्मेवारी से मुक्त हो गये। बाद में उनके सहयोगी अधिकारियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

नये मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत प्राथमिकता नही है। सरकार के लक्ष्यों को समयवद्ध तरीक़े से हासिल करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसके अतिरिक्त केन्द्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित कर  विकास की गति को तेज करना है। विभागों के कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए समय समय पर प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशानिर्देश देंगें।

भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बिहार बनाना उनकी बडी प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य सचिव आफिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वहीं निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण के सहयोगी अथिकारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ रहने की कामना की।