युवा ब्राह्मण चेतना मंच ने मालवीय व अटल जयंती पर आयोजित किया समारोह, मांझी भी रहे निशाने पर

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Chapra News: युवा ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वावधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। प्रथम सत्र में मंत्रोच्चार एवम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दूसरे सत्र में वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखे।

वक्ताओं ने मुख्य रूप से मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा दिये गए विवादित बयान की तीखी निंदा की। उपस्थित ब्राह्मणो ने गर्जना करते हुए ऐसे विचारों का प्रतिकार करने का दृढ़ संकल्प लिया।इसके साथ ही कई घोषणायें भी की गईं।

(कई विप्रों को महामना सम्मान से सम्मानित किया गया)

संचालन करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित श्याम सुंदर मिश्र ने मंच के क्रियाकलापो पर प्रकाश डाला एवं मंच द्वारा संचालित कार्यक्रमों से अवगत कराया। मंच के सारण प्रमंडलीय प्रभारी संजय पाठक एवम अंजनी मिश्र ने भी अपना अपना वक्तव्य सबके समक्ष रखा। वहीं, कार्यक्रम प्रभारी शशिप्रकाश मिश्र ने ब्राह्मणो को संगठित एवम जागरूक होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में महामना सम्मान समारोह से कई लोगों को सम्मानित किया गया। धर्मध्वजा वाहकों के रूप में मंदिर एवम मठो के पुजारी एवम महंथों को महामना सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुभाष पाण्डेय ने विप्रो से संगठित होने की अपील। उन्होंने वर्तमान में हो रहे ब्राह्मणो के साथ दुर्व्यवहार को निशाने पर लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर सीधे वार किया और कहा कि अगर इसपर सरकार जल्द कारवाही नही करती तो मंच स्वयं आगे कानूनी तथा संवैधानिक प्रावधानों के तहत सड़क पर भी संघर्ष करेगा। उन्होंने ब्राह्मणो द्वारा दिये बलिदान को याद दिलाया।
अंत मे जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में पंडित अरुण कुमार पुरोहित, जिलाप्रवक्ता आशुतोष वत्स,जिला उपाध्यक्ष पंडित वीरेंद्र तिवारी , जिला सचिव नंदकिशोर उपाध्याय,जिला कोसाध्यक्ष मुन्ना पाठक, उत्तरबिहार प्रदेश प्रभारी चितरंजन पाठक,मानस मधुकर संदीपाचार्य , जिला प्रभारी बिमलेश तिवारी बबलू बाबा,कृष्ण कुमार मिश्र,श्याम कुमार मिश्र,रजनीश उपाध्याय, रंजीत उपाध्याय, दीपू जी,नारयण जी, विश्वजीत त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी सही सैकड़ों की संख्या में विप्र उपस्थित थे।